बरसात शुरू होने की धमक के बीच नगर निगम के जाम नालों की युद्ध स्तर पर करें सफाई व उड़ाही: गरिमा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 15ता.बेतिया। मौसम का पारा गर्म रहने के बावजूद भी मानसून के बरसात की धमक अब मिलने लगी है। इस बीच सघन शहरी क्षेत्र से सुगम जलनिकासी के लिए संवेदनशील स्थानों की पहचान कर नालों की सफाई और उड़ाही का अभियान युद्ध स्तर पर तेज करने का निर्देश नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दिया। गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड- 5 के उत्तरी द्वारदेवी चौक, वार्ड 22 के बेलबाग बंगाली कॉलोनी व वार्ड 26 के मुख्य नालों की जारी उड़ाही का महापौर श्रीमती सिकारिया ने ऑन स्पॉट औचक निरीक्षण किया। तेज हवा के बीच झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मुख्य नालों में उतरकर उड़ाही करते दहाड़ी सफाई मजदूरों को महापौर श्रीमती सिकारिया ने सही मायने में कर्मवीर करार दिया। उन्होंने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव से बचाने में आप सबकी भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बरसात शुरू होने की धमक के बीच नगर निगम के जाम नालों की जारी सफाई और उड़ाही अभियान को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया।इसी क्रम उन्होंने नगर निगम के सफाई निरीक्षक मोहम्मद तबरेज को निगम क्षेत्र के सभी मुख्य नालों के कचरा और सिल्ट के कारण अक्सर जाम हो जाने वाले संवेदनशील प्वाइंट की युद्ध स्तर पर जांच का आदेश दिया।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शुभ मंगलम होटल से पांच जोड़ी युवक और युवातियों को हिरासत में लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *