प्रथम अंडर 23 राज्यस्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बालिका में रांची व बालक में ईस्ट सिंहभूम की टीम बनी विजेता
मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से सेक्टर 12 क्लब परिसर स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में देर रात महिला वर्ग के फाइनल में छोटानागपुर की टीम ने जमशेदपुर को 26-16 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल में ईस्ट सिंहभूम की टीम ने जमशेदपुर को 50-47 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में एजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन सैंफर्ड इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर जाकिर आरफी, सालूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर जोरावर सिंह, बास्केटबॉल इंडियन टीम के पूर्व कोच सह झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन जेपी सिंह ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।इस टूर्नामेंट में पुरुष और महिला मोस्ट वेक्यूबल प्लेयर को 5000 रुपए और साथ मोमेंटो दे कर सम्मानित किया । चैंपियनशिप में सभी प्लेयर्स को उपहार दे कर 350 प्लेयर को सम्मानित किया गया जो इस चैंपियनशिप में चार चांद लगा दिया ।मौके पर अतिथि पवन झा, राज केजरीवाल, झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन टेक्निकल हेड आरिफ आफताब, बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह, सचिव हारुन अंसारी, कोषाध्यक्ष रविरंजन कुमार, टेक्निकल चैयरमेन किंकर कृष्णा, झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव मेंबर निजाम अली, जलाल शेख, सुप्रिया कर्ण, बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सदस्य वाल्मीकि पाठक, जेके सिंह, सोनू राय, परमेश्वर महतो, सलीम खान, मुदसीर खान, उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार, अनिल कुमार, निरज सिंह, गोतम हलधर, सांता मिश्रा आदि मौजूद थे।










