हजारी मोड़ के एक रेस्टोरेंट में आयोजित धार्मिक सभा का विरोध, विहिप ने लगाया धर्मांतरण का आरोप

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी मोड़ के समीप एक रेस्टोरेंट में शनिवार को एक धर्म विशेष के कुछ लोगों द्वारा धार्मिक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुछ लोग कार्यक्रम कर रहे थे। इसकी सूचना जब विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को मिली तो वे अविलंब रेस्टोरेंट में पहुंचकर हंगामा किया और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। गोमिया थाना के अवर निरीक्षक मनोज कुमार सदल बल रेस्टोरेंट में पहुंचकर मामले को शांत कराते हुए कार्यक्रम को रुकवाया। अवर निरीक्षक ने बताया कि यह एक जागरूकता कार्यक्रम था और इसके आयोजन के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं आरएसएस के प्रांत सेवा सह प्रमुख टोली के पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि एक धर्म विशेष के लोगों द्वारा गांव के भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है और इस तरह के कार्य आरएसएस के लोग बर्दास्त नहीं करेंगे। कहा कि सूचना मिलते ही हमलोग रेस्टोरेंट में पहुंचकर स्थानीय पुलिस को सूचित किया और प्रशासन को बिना सूचित किए गए कार्यक्रम को रुकवाया। मौके पर विहिप के प्रखंड संयोजक सुमित कुमार, अमित कुमार, किशन कुमार,राजू कुमार, विक्की मिश्रा, विनय वर्मा आदि उपस्थित थे।

मार्च 2026 तक वेदांता के विभिन्न कारोबार का विभाजन होगा पूरा: चेयरमैन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *