सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक ने कीया हत्याकांड का खुलासा

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी संवाददाता -अनिल कुमार सीतामढ़ी (बिहार)। बैरगनिया पूर्व प्रखंड प्रमुख सह वर्तमान पंचायत समिति सदस्य श्रीमती भूषण बिहारी को अपने रास्ते से हटाने के लिए उनके पति भूषण बिहारी ने ही षड्यंत्र रचकर अपनी पत्नी की हत्या करवाया था। उक्त बातें सीतामढ़ी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया है । उन्होंने कहा कि पहले तो मृतका के पति भूषण बिहारी ने प्राथमिकी दर्ज कराया, जिसमें थाना कांड संख्या 84/ 2025 में चार लोगों को अभियुक्त बनाया। जब पुलिस को इस घटना को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ तो SIT का गठन कर जांच शुरू कर दी गई। फिर सीसीटीवी कैमरे और कई साक्षों के आधार पर स्पष्ट हुआ कि भूषण बिहारी का किसी और महिला से अवैध संबंध है, भूषण बिहारी ने हाल ही में अपनी पत्नी का मोटी रकम वाले जीवन बीमा करवाया था। वह पत्नी को अपने रास्ते से हटाने के लिए बैरगनिया के ही रहने वाले रोबिन कुमार उर्फ परवा नामक अपराधी से संपर्क कर दो लाख रुपए में हत्या कराने की सुपारी दी थी। जिसमें ₹15000 अग्रिम एडवांस भी दे चुका था। वह पत्नी को रास्ते से हटकर अवैध संबंध वाली महिला के साथ रहना चाहता था तथा बीमा इसलिए कराया था कि उसे मोटी रकम मिल सके। भूषण बिहारी को गिरफ्तार कर सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।








