समस्तीपुर मंडल में लालगाडी टिकट चेकिंग लगातार जारी
आज हुई टिकट चेकिंग में 96805 रुपये का जुर्माना वसुला गया

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी समस्तीपुर.।महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 23.05.25 को पुनः समस्तीपुर मण्डल के चकिया, मोतिहारी एवं सगौली स्टेशनों पर *लालगाडी* से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे 18 TTE एवं 05 RPF स्टाफ को लगाया गया था।
,
चेकिंग के दौरान ट्रेन स. 63311/12557/15215/75213/19038/15216/15274/,63314/12558 को चेक किया गया एवं कुल 268 मामलों से ₹90805/- राजस्व की प्राप्ति हुयी.
यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा विशेष *लालगाडी* से टिकट चेकिंग करायी जा रही है.
इन स्टेशनों के टिकट खिड़कियों पर यात्रा टिकट लेने के लिये यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी.
यत्रियों से अपील है कि उचित किराया का टिकट लेकर ही यात्रा करें। समस्तीपुर रेल मंडल यात्रियों के बेहतर एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव हेतु प्रयासरत है।
——————-
वरीय मण्डल वाणिज्य प्रबंधक,
समस्तीपुर








