महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले टोटो चालक और उसके तीन दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जब एक टोटो चालक ने 34 वर्षीय महिला को बहला- फुसलाकर टोटो में बैठाया और फिर सुनसान जगह ले जाकर अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। धनबाद मधुबन का रहने वाला यह दंपति जो सदर अस्पताल के नया बिल्डिंग भवन में निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करता था और वहीं पर रह रहा था। 29 मई को यह दंपति सेक्टर 12 स्थित दुंदी बाग बाजार में कुछ सामान की खरीदारी करने गया हुआ था पति नशे के हालात में था टोटो चालक ने दंपति को बहला -फुसलाकर ठिकाने तक छोड़ देने की बात की और दंपति को टोटो में बिठाया और सेक्टर-12/ए के खण्डहर हाई स्कूल में ले गया और फिर अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पिडिता के पति को जबरन शराब पिलाया और जमकर पीटा फिर उसके बाद रस्सी से हाथ पैर बांध दिया और फिर पति के सामने ही पिडिता का सामूहिक दुष्कर्म किया। पिडिता के फर्द बयान के बाद सेक्टर 12 थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस अनुसंधान में जुट गई। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया और 24 घंटे के अंदर ही चारों अपराधियों को धर दबोचा गया। टोटो चालक विशाल कुमार रिक्शा स्टैंड बालू बाजार बीएस सिटी का रहने वाला है तथा उसके दो दोस्त दुंदी बाग बाजार के डोमपाडा का है तथा एक दोस्त सेक्टर 12 ए क्वार्टर का करने वाला है। पुलिस ने इन चारों अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
टीम में थे शामिल : पुलिस उपाधीक्षक (नगर) बोकारो आलोक रंजन,पु०नि०-सह-थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र सिंह सेक्टर-12 थाना ,पु०नि०-सह-थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास बी०एस० सिटी थाना, पु०नि० संजय कुमार सेक्टर-04 थाना, पु०अ०नि० प्रभात कुमार सेक्टर-06 थाना, पु०अ०नि० अमित कुमार राय सेक्टर-12 थाना, पु०अ०नि० कान्ति विलाश अविनाश सेक्टर-12 थाना, पु०अ०नि० गुरुचरण किस्कू सेक्टर-12 थाना, पु०अ०नि० सरताज खाँ सेक्टर-12 थाना, आरक्षी-721 देवेश शुक्ला सेक्टर-12 थाना, आरक्षी-1075 विश्वनाथ कुम्भकार सेक्टर-12 थाना, आरक्षी-79 अजय तिर्की सेक्टर-12 थाना, आरक्षी-1299 संजय कुमार सेक्टर-12 थाना आदि शामिल थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










