विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है: मंत्री योगेंद्र प्रसाद

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद को गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर हाई स्कूल में चार नवनिर्मित कमरों (भवन) का फीता काटकर उद्घाटन किया। विद्यालय परिसर में मंत्री जी का 51 किलो का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के दो होनहार छात्र जैक बोर्ड 2025 की 10वीं की परीक्षा में बोकारो जिला में तीसरा स्थान हासिल करने वाले अनिकेत प्रसाद को 11 हज़ार रुपये और जिला में दसवां स्थान प्राप्त करने वाले पीयूष कुमार को 51 सौ रुपए देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर मंत्री जी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप दोनों ने न सिर्फ अपने विद्यालय का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आप दोनों पर हम सभी को गर्व है। आगे भी आप अपनी मेहनत और लगन के बल पर हर मुकाम हासिल करें ऐसी कामना है। आप मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करें, आपके सपनों के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही मंत्री जी ने विद्यालय की आवश्कताओं से भी अवगत हुए और विद्यालय के सचिव को सभी विसंगतियों को दूर करने के निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा की विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में निरंतर व्यापक और सकारात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए हम प्रयत्नशील हैं।

खनन विभाग ने महाविद्यालय परिसर में अवैध रूप से रखे 6000 घनफिट बालू एवं 700 घनफिट स्टोन को किया जप्त 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *