जिलाधिकारी के जनता दरबार में 132 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।जिलाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने आज समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 132 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती बेबी कुमारी, श्रीमती रोचना माद्री, स्थापना उप समाहर्ता, अहमद अली, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

धर्म, उन्माद और नफरत के मुद्दे को छोड़ जरूरत के मुद्दे पर काम करे केंद्र सरकार :राजू दानवीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *