पंचायत स्तर पर कन्या विवाह भवन बनाने का निर्णय काफी सराहनीय – पवन जायसवाल

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बिहार।बिहार विधानसभा कारा सुधार समिति के सभापति सह ढाका विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन जायसवाल ने कहा है कि बिहार के प्रत्येक पंचायत में कन्या विवाह भवन बनाने का बिहार सरकार का निर्णय – ग्रामीण सम्मान और सुविधा की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा तथा गांव के लोगों को सम्मानजनक सामुदायिक स्थल देने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज भी बिहार के कई गांवों में विवाह या अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए जगह की कमी के कारण लोगों को स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों या खुले मैदानों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में यह भवन न सिर्फ विवाह बल्कि ग्रामीण बैठकों, स्वास्थ्य शिविरों, प्रशिक्षणों और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए भी उपयोगी होगा।
मेरा सुझाव है कि इस योजना को और व्यावहारिक बनाने के लिए, इसे हर उस गांव तक विस्तारित किया जाए जिसकी आबादी 2000 या उससे अधिक है। इससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग लाभांवित होंगे और ग्रामीण समाज में सामाजिक समरसता और आत्मसम्मान को बल मिलेगा।

सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा नीतीश कुमार मेमोरी लॉस सीएम आज अपनी मेमोरी लॉस कर दुश्मनों की गोद में जा बैठे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *