गोमिया विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने किया 200 केवीए क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : प्रखंड के गोमिया पंचायत अंतर्गत सिंगली टोला में बुधवार को 200 केवीए क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सूबे के मंत्री सह स्थानीय विधायक योगेंद्र प्रसाद के प्रतिनिधि अमित पासवान ने फीता काटकर किया। इस दौरान काफी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि सिंगली टोला में पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लगभग दस दिनों से बिजली नही थी। हमलोगो ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को इस समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद तत्परता के साथ मंत्री ने 200 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य किया है। इस अवसर पर विनोद यादव, शिशुपाल पासवान, महेंद्र यादव, ललिता देवी, नकुल पासवान सहित काफी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।

वेदांता ईएसएल को मिला ग्रेट प्लेस टू वर्क सर्टिफि़केट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *