पहले किया रेकी फिर होटल में बना प्लानिंग, घटना को अंजाम दे निकला बिहार

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो के चास के आस्था ज्वेलर्स में हुई लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और उसमें शामिल 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और और दुकान से लूटा गया सोने के समान और अन्य सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है पुछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं जिस पर पुलिस की जांच पड़ताल जारी है और कई घटना का उद्वेदन होने की संभावना जताई जा रही है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह की माने तो सभी अपराधी बिहार के हैं और इसके मास्टरमाइंड पटना जिले के बेउर  जेल में कैद अपराधी है इस घटना को अंजाम देने से पहले आकर रेकी किया गया और फिर प्लानिंग के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया। और फिर प्लानिंग के तहत यह सभी अपराधी बिहार को निकल गए।
कहां जाएं तो पुलिस की तत्परता से अपराधियों की योजना धरी की धरी रह गई और सभी शातिर अपराधी पकड़े गए। इस घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी नवयुवक हैं तथा कुछ लोगों का  आपराधिक इतिहास भी रहा है और अन्य का आपराधिक इतिहास के लिए पुलिस उनके इतिहास खंगालने में जुटी हुई है।
कैसे हुई गिरफ्तारी : पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के आदेशानुसार SIT टीम का गठन कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशन में थाना प्रभारी चास के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आस-पास एवं उनके भागने के रास्ते का CCTV फुटेज का अवलोकन एवं तकनीकि स्रोत के सहयोग से भाग रहे अपराधकर्मियों का पीछा करते हुए पटना एसटीएफ आलमगज थाना पटना के सहयोग से महावीर घाट एवं भदरा घाट आलमगंज पटना से कांड में शामिल अभियुक्त रौशन सिंह ,राहुल पटेल उर्फ डायमण्ड, नीतेश कुमार, आदित्य राज, प्रिन्स कुमार सुमन, मुसाफिर हवारी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने आस्था ज्वेलरी से लूटा गया जेवरात, घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार, होण्डा सिटी-350 मोटरसाईकिल, मोबाईल एवं अन्य सामानों को बरामद किया गया।
 कैसे दिया गया घटना को अंजाम : इस घटना का मास्टरमाइंड पटना के बेउर जेल में बन्द अपराधी अविनाश श्रीवास्तव है जिसके द्वारा इस घटना को अंजाम देने के लिए करण उर्फ देवा, राहुल पटेल उर्फ डायमण्ड,  बिरू उर्फ गोलू उर्फ रोनित को बोला गया था। इन लोगों के द्वारा 12 जुलाई एवं 13 जुलाई को चास एवं अन्य स्थान में आकर आस्था ज्वेलरी दुकान का रेकी एवं प्लानिंग किया गया, ये तीनो बंगाल के पुरुलिया जिला अन्तर्गत बड़ग्राम के सिंह होटल में रुके थे। तथा दिनांक 14 जुलाई को वापस चले गए। दिनांक 23 जुलाई को रौशन सिंह, राहुल पटेल उर्फ डायमण्ड, नीतेश कुमार, आदित्य राज, प्रिंस कुमार सुमन, मुसाफिर हवारी, अक्षय डिजायर कार संख्या-BR31A11-2579, होण्डा सिटी 350 मोटरसाईकिल संख्या-JH01FD-1892 एवं लाल रंग के पल्सर मोटरसाईकिल संख्या-BR31M-0903 पर सवार होकर चास आई०टी०आई० मोड़ पहुँचे। वहां से रौशन सिंह, राहुल पटेल उर्फ डायमण्ड, आदित्य राज, प्रिंस कुमार सुमन, लाल पल्सर एवं होण्डा मोटरसाईकिल से आस्था ज्वेलरी दुकान पहुँचे जबकि अम्य मुसाफिर हवारी, नीतेश कुमार, बिरू उर्फ गोलू उर्फ रोनित एवं  अवाय, डिजायर कार के साथ आई०टी०आई० मोड में ही रूक गए। प्लान के अनुसार दिनांक 23 जुलाई को रौशन सिंह , राहुल पटेल उर्फ डायमण्ड, आदित्य राज, प्रिंस कुमार सुमन आस्था ज्वेलरी दुकान के अन्दर हथियार का भय दिखाकर घुस गए और जेवरात एवं नगदी को लूटकर दो झोला में भरकर वहां से चारो वापस आई०टी०आई० मोड़ पहुँचे जहां आदित्य राज ने थैला डिजायर कार में रखा दिया तथा सभी तेजी से भाग गए।
पेटरवार कांड का खुलासा : घटना में पकड़ाये अभियुक्त प्रिंस कुमार के द्वारा बताया गया की दिनांक 19 जुलाई को पेटरवार थाना अन्तर्गत वाईन शाॅप से करीब पाँच लाख रूपये की लूट के घटना को अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया गया।
बरामद सामान : सोने का अंगुठी-23 पिस, गले का हार-06 पिस, ब्रॉसलेट-01 पिस, नगद-13,820/
, सफेद डिजायर कार संख्या-BR31AH-2579 (नीतेश कुमार का है) होण्डा सिटी 350 मोटरसाईकिल संख्या-JH01FD-1892 तथा मोबाईल-04 पिस है सभी सामान को पुलिस ने जप्त किया।
अपराधिक इतिहास : प्रिंस कुमार सुमन पेटरवार थाना कांड सं० 94/25 दिनांक 20:06.2025 धारा 309 (4) बी०एन०स० एवं 27 आम्र्स एक्ट, राहुल पटेल उर्फ डायमण्ड बेउर थाना कांड सं0 821/23 दिनांक 10.12.23 धारा 467/468/471 भा०द०वि० एवं 25 (1-4) ए आईस एक्ट मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त :  रौशन सिंह उम्र करीब 21 वर्ष, पिता- राजेश्वर सिंह सा० मठिया थाना कुमारबाब, जिला पश्चिमि चम्पारण विहार, राहुल पटेल उर्फ डायमण्ड उम्र करीब 23 वर्ष ,पिता० राजकुमार पटेल सा० पटना चौक सिटी थाना-चौक सिटी ,जिला-पटना बिहार, नीतेश कुमार उम्र करीब 21 वर्ष ,पिता० शम्भु तिवारी सा० एस०डी०ओ० रोड हाजीपुर, थाना-नगर, जिला-बैशाली बिहार, प्रिंस कुमार सुमन उम्र करीब 20 वर्ष ,पिता० नगीना राम सा० मिस्कार टोला हमाना चौक, थाना-चनकटिया, जिला-बेतिया, पश्चिम चम्पारण बिहार, आदित्य राज उम्र 19 वर्ष, पिता० बालमिकी सिंह सा० सौवैया थाना बेसरिया, जिला-पूर्वी चम्पारण बिहार, मुसाफिर हवारी उम्र करीब 23 वर्ष,पिता० मोहम्मद सत्तार बैठा सा० मिस्कार टोला, थाना-चनपटिया, जिला-बेतिया (पश्चिम चम्पारण) बिहार के रहने वाले हैं।
छापामारी दल में थे शामिल :  प्रवीण कुमार सिंह अनु०पु०पदा० सदर चास बोकारो, पु०नि० सह थाना प्रभारी चास सुषमा कुमारी, पु०नि० खुर्शीद आलम
, पु०नि० अभिषेक रंजन एवं अन्य पदाधिकारी एवं आरक्षी आदि शामिल थे।

उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने की उद्योग विभाग की समीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *