प्रभारी मंत्री ने 05 होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।जनक राम, प्रभारी मंत्री-सह-मंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने आज समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 05 होमगार्ड अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में उमेश कुमार एवं राज कुमार (ट्रांसजेंडर) मधुबाला कुमारी, अमित कुमार, मनीष कुमार के नाम शामिल हैं। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थी काफी खुश दिखे और उन्होंने सरकार एवं जिला प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

प्रभारी मंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन कीजिएगा। सरकार द्वारा दिये गये दायित्वों का अच्छे तरीके से कीजिएगा।

इस अवसर पर सांसद, संजय जायसवाल, सांसद, सुनिल कुमार, विधायक, श्रीराम सिंह, विधान पार्षद, भीष्म सहनी, जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री मो0 जमा खान प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का फीता काटकर किया उद्घाटन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *