गोमिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अप्रवासी मजदूर जागरूकता रथ रवाना

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, उप श्रम आयुक्त बोकारो रंजीत कुमार, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान एवं राजद असंगठित मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने संयुक्त रूप से असंगठित मजदूर सह अप्रवासी मजदूर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त जागरूकता रथ गोमिया प्रखंड में विभिन्न पंचायतों में घूम घूमकर असंगठित एवं अप्रवासी मजदूरों को जागरूक करेगा। इस दौरान उप श्रम आयुक्त रंजीत कुमार ने बताया कि जागरूकता रथ गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूमकर असंगठित एवं अप्रवासी मजदूरों को जागरूक करेगा। कहा कि कोई भी अप्रवासी मजदूर अगर काम करने के लिए दूसरे राज्य या फिर विदेश जाते हैं तो उनको श्रम विभाग के कार्यालय में पंजीकरण अवश्य कराना चाहिए। इससे उनको काम के दौरान होने वाले किसी भी परेशानी को विभाग द्वारा अविलंब संज्ञान में लेते हुए उसका समाधान किया जाएगा। इसी प्रकार श्रम विभाग झारखंड सरकार द्वारा असंगठित मजदूरों के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसका उन्हें लाभ दिया जाएगा। बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं सीओ आफताब आलम ने कहा कि असंगठित एवं अप्रवासी मजदूरों को जागरूक करने के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत प्रखंड के चूटे पंचायत में 28 जुलाई एवं चतरोचट्टी पंचायत में 2 अगस्त को श्रम विभाग द्वारा अप्रवासी जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। मौके पर राजेश कुमार, मनोज सिंह, चंदन कुमार सिंह,रॉबिन कुमार, उज्ज्वल कुमार आदि उपस्थित थे।

चिरा चास पांडे पुल से बोकारो होटल तक हो रहे सड़क निर्माण पर चिरा चास विकास केंद्र ने सेल का जताया आभार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *