पीरामल फाउंडेशन की ओर से धवैया पंचायत में विभिन्न समस्याओं के उन्मूलन कार्यक्रम शुरू

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत धवैया पंचायत में पीरामल फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक विसर्जन (सीआई) कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के उन्मूलन को लेकर 20 जुलाई से कार्यक्रम शुरू किया गया है, जो लगातार एक महीने तक चलेगा। इस संबंध में पीरामल फाउंडेशन के अभिषेक शिवहरे ने बताया कि धवैया पंचायत में शिक्षा व स्वास्थ्य समेत अन्य कई समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। बताया कि शिक्षा के लिए ड्राप हुए बच्चों का नामांकन, बाल विवाह पर अंकुश, बाल श्रम पर अंकुश, नशा मुक्ति सहित बच्चों का मिड डे मील का सही वितरण, आंगनबाड़ी का निरीक्षण, गर्भवती व धात्री महिलाओं को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जांच, गांव में स्वच्छता को लेकर जागरूकता, रात्रि चौपाल, जैसे कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा और उक्त समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता के विकेंद्रीकरण में शासन मुखिया के हाथों में होता है, मुखिया के नेतृत्व में पंचायत के सभी विभागों की समीक्षा की जाएगी। जीपीसीसी बैठक, ग्राम सभा व महिला सभा की नियमित बैठक करने समेत एसएसजी ग्रुप का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होनें कहा कि ये सभी विकास कार्यों का रिपोर्ट नीति आयोग में भेजा जाएगा।

पुलिस प्रशासन 48 घंटे के भीतर इस घटना का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार करें : उमाकांत रजक 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *