भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन का प्रतिनिधिमंडल झारखंड के राज्यपाल से मुलाकात की

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन का प्रतिनिधि मंडल झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि झारखंड के प्रत्येक जिले में माटी कला एवं उद्योग मेला का आयोजन कराया जाए, ताकि स्थानीय कारीगरों और कलाकारों को अपने उत्पाद प्रदर्शित एवं बेचने का अवसर मिले। माटी कला बोर्ड का गठन किया जाए जिसमें समाज के प्रतिनिधियों को शामिल कर योजनाबद्ध ढंग से कुम्हार एवं कारीगर वर्ग का विकास किया जाए। माटी कला बोर्ड के माध्यम से कारीगरों को प्रशिक्षण आधुनिक तकनीक बाजार उपलब्धता और ऋण सुविधा प्रदान की जाए। योजनाओं और प्रदर्शिनियों में माटी कला को प्राथमिकता दी जाए ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार का सृजन हो सके। झारखंड के सभी चाय दुकानों और होटलों में प्लास्टिक तथा कागज के कपों को हटाकर मिट्टी के कुल्हड़ को अनिवार्य किया जाए ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कुम्हार समाज को सीधा लाभ मिल सके। इस दौरान महामहिम राज्यपाल ने प्रतिनिधि मंडल को कहा कि समाज के उत्थान और कुम्हार वर्ग की बेहतरी के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। प्रतिनिधि मंडल के रूप में भारतीय प्रजापति हीरो ऑर्गनाइजेशन के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता प्रजापति, विनोद प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुलाब किशोर महतो, प्रदेश संरक्षक जगन्नाथ प्रजापति,मिथलेश कुमार शामिल थे।

सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाएं दुर्गापूजा, डीजे व भड़काऊ गीतों पर रहेगा प्रतिबंध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *