गोमिया डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह आयोजित

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया डिग्री कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम इस समारोह में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की 120 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कॉलेज की प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव समेत शिक्षकगण व कर्मियों ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच 100 मीटर लंबी कूद व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता व उपविजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र, मैडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव ने कहा कि देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर हम लोग राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते हैं। मेजर ध्यानचंद वर्ष 1928, 1932 एवं 1936 के ओलंपिक में तीनों बार स्वर्ण पदक हासिल कर भारत का परचम लहराया। उनके खेल को देखते हुए जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने उनको जर्मन नागरिकता और कर्नल का पद प्रदान करना चाहा लेकिन मेजर ध्यानचंद ने अस्वीकार कर दिया। समारोह को प्राध्यापक मनोहर मांझी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज समेत, कॉलेज के नितिन चेतन तिग्गा, डॉ रूपा कुमारी, अमित कुमार करमाली, रोशन कुमार दास, स्नेहा मेलगंडी, डॉ विजय कुमार मंडल, पंकज सिंह, डॉ सुलभा कुमारी,अजय कुमार देव, डॉ रमाशंकर पटेल सहित शिक्षकेत्तर कर्मी अभिषेक कुमार, विमल कुमार, राहुल कुमार, नरेश कुमार, अर्जुन यादव, अजय कुमार रविदास, मुकेश कुमार एवं काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजुद थे।

ज्योति प्रहरी का सम्मान: पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *