कई समस्याओं को लेकर पीडीएस दुकानदारों की हुई बैठक

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया:  प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत अंतर्गत कोठीटांड में पीडीएस दुकानदारों की बैठक राजेंद्र रजक की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पीडीएस दुकानदारों की कई समस्याओं पर चर्चा किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौपकर पीडीएस दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराया जायेगा। पीडीएस दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए कहा कि हम सभी दुकानदारों का 13 महीने का बकाया कमीशन की राशि दुर्गा पूजा से पहले भुगतान होना चाहिए। बिहार राज्य के तर्ज पर 258 रुपये 40 पैसे प्रति क्विंटल की दर से जो कमिशन लागू हुआ है, उसी तर्ज पर झारखंड में भी लागू हो। बिहार राज्य में जिस प्रकार पेपर लेस किया गया है, झारखंड में भी लागू हो। उम्र 60 वर्ष हो जाने के बाद पीडीएस दुकानदारों के उत्तराधिकारी उनके स्वेच्छा से आवंटित किया जाय। ई-पोस मशीन एवं वेट मशीन की मरम्मत प्रखंड में ही किया जाए। 4G सिस्टम से अनाज वितरण की व्यवस्था की जाए। इस बैठक में मुख्य रूप से बद्री पासवान, सुंदरलाल, सुनीता कुमारी, अतुल चंद्र, रंजीत कुमार समेत अन्य लोग मौजुद थे।

वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने नेशनल रिटेल सेल्स में प्रवेश की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *