डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपी एस ललपनिया में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : डी ए वी पब्लिक स्कूल टी टी पी एस ललपनिया में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य तन्मय बनर्जी ने योग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में शामिल छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। योग प्रतियोगिता के संयोजक अजमल हुसैन ने अपने छात्र छात्राओं को तैयार किया था। सड़क सुरक्षा अभियान से सम्बन्धित निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और क्विज के संयोजक मुकेश कुमार ने सौरभ कुमार,कैलाश प्रजापति, छाया चौधरी, नेहा रानी, कविता कुमारी के साथ मिलकर प्रतियोगिता आयोजित की। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में अमित राज, अनामिका कुमारी, आदित्य पासवान, शौर्य मिहिर, अनूप कुमार, आरुष कुमार सिंह, आयु गुप्ता, कार्तिक मुंडा, मुदस्सिर अंसारी, तुषित कुमार, कहकशां परवीन, पल्लवी भारती प्रमुख हैं। अंतर्संदनीय क्विज प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन प्रथम, दयानंद द्वितीय, श्रद्धानंद तृतीय और हंसराज सदन चतुर्थ स्थान पर रहा।नुक्कड़ नाटक के संयोजक रणजीत कुमार सिंह तथा अंजन कुमार सिंह थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *