झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर पी नैयर का किया गया भब्य स्वागत

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : उत्तरी क्षेत्र, बसंती मोड़ , सेक्टर- 9, बोकारो जिला में डॉक्टर तारकेश्वर महतो के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर पी नैयर का पूरे गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस पार्टी के विचारों से प्रेरित होकर एवं डॉ पी नैयर पर विश्वास जताते हुए स्वास्थ्य विभाग जुड़े और कांग्रेस पार्टी की नीति-सिद्धांतों का संकल्प लिया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर पी नैयर ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्ग समुदाय को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी के कुशल नेतृत्व से पार्टी संगठन काफी मजबूत हुई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा सृढृढ हुई। कोविड के समय हमारे अच्छे कार्य को देखते हुए मुझे पुनः प्रदेश कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा मिला है इसे पूरी ईमानदारी पूर्वक मैं निर्वह्न करूंगा। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से के.के.सिंह, डॉ. अरविंद पांडे, डॉ. परमानंद, अनवर शाह, अंजलि सोरेन, अरविंद मिश्रा, मुस्तकीम अंसारी, लखन राम गोराई, शिव नारायण महतो, कमलेश कुमार सिंह, भरत राम, विजय कुमार गुप्ता, भारत सिंह दीपक कुमार नमिता कुमारी, ममता कुमारी, परतोप कुमार, अशोक सिंह, चंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रवीना कुमार , आर भारती, मंटू कुमार , गोरीलाल महतो, संजय कुमार , महेंद्र सिंह , पूनम कुमारी , पीहू कुमारी , सुरेंद्र महतो इत्यादि शामिल थे।










