गोमिया बस्ती में शारदीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया: गोमिया बस्ती के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को दुर्गा पूजा समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद (राजू) के आकस्मिक निधन पर एक मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद समिति के महासचिव रामचंद्र प्रसाद (रामू) ने पिछले बार संपन्न हुए पूजा के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। समिति के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी दुर्गा पूजा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। महासचिव रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए यह मंदिर वर्षों से गहरी आस्था का केंद्र रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्षेत्र की जनता के सहयोग से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होगा। बैठक में सर्वसम्मति से नए कोषाध्यक्ष के रूप में प्रदीप कुमार एवं उप कोषाध्यक्ष मनोज कुमार को चुना गया।इस बैठक में राकेश कुमार, मुकेश कुमार, शंकर प्रसाद, रामदेव प्रसाद, सुरेश प्रसाद, दीपक कुमार, नरेश कुमार प्रजापति, बलदेव साव, अरविंद कुमार, रविंद्र साहू, प्रयाग साव, भोला साव, बिगन साव, राजेश कुमार, लक्ष्मण साव, जीतन साव तेजलाल साव, संजय कुमार, अजीत चौधरी, बुल्लक प्रजापति, बिषुण साव समेत कई लोग मौजुद थे।










