पुलिस प्रशासन 48 घंटे के भीतर इस घटना का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार करें : उमाकांत रजक 

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांधडीह में मंगलवार को अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक जादू सहीस (35 वर्ष) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल जादू सहीस को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही चंदनक्यारी के विधायक उमाकांत रजक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बोकारो जनरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी से घायल की स्थिति की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।विधायक रजक ने कहा कि पुलिस प्रशासन 48 घंटे के भीतर इस घटना का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार करे और उन्हें सलाखों के पीछे डाले।

उत्पाद विभाग ने 265 पेटी अवैध शराब जप्त करते हुए एक ब्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *