स्वच्छ वातावरण से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है: बीडीओ

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत बारीडारी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तिरला में शुक्रवार को गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो की अध्यक्षता में शिक्षक- अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में खास तौर से पीरामल फाउंडेशन के अभिषेक शिवहरे, बीआरपी सुभाष महतो, मुखिया मीना देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापक मणि शंकर दास मौजूद थे। बैठक से पूर्व स्कूली बच्चों ने उत्साह पूर्वक बीडीओ महादेव कुमार महतो को फुलमाला पहनाकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। वहीं शिक्षकों ने बीडीओ सहित मंचासीन अतिथियों को डायरी देकर सम्मानित किया। इस बैठक में अभिभावकों ने अपना अनुभव साझा किया। साथ ही समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों पर चर्चा किया। विशेष रूप से जेंडर असमानता, बाल श्रम व बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर प्रकाश डाला गया। मौके पर बीडीओ महादेव कुमार महतो ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें। समाज की गतिविधियों का असर बच्चों पर पड़ता है, इसलिए हम सभी को स्वच्छ वातावरण रखना है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस बैठक में सहायक शिक्षक रंजीत कुमार, सहायक शिक्षक आरती कुमारी, सुमन कुमारी, आनंद केसरी, मो0 इलामुद्दीन अंसारी, धर्मेंद्र मुंडा, सुशीला देवी, अनिल कुमार, धनेश्वर कुमार महतो सहित वार्ड सदस्य आकाश कुमार,सीता देवी, समाजसेवी चतुर्भुज प्रसाद, महेंद्र साव, तपेश्वर महतो, सुरेंद्र मेहता, गोपी महतो, सुरेश महतो व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार महतो सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

विज्ञापन से सम्बन्धित पोस्टर दुकानों पर बिल्कुल न चिपकाए- नोडल पदाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *