डिग्री कॉलेज गोमिया में विनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती मनाई गई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी गोमिया : डिग्री कॉलेज गोमिया में गुरुवार को शिक्षाविद्, समाज सुधारक एवं झारखंड के जननायक विनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सरिता श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षकों द्वारा विनोद बिहारी महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। अपने संबोधन में कॉलेज की प्राचार्य ने विनोद बिहारी महतो के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। समारोह को अन्य लोगों ने भी संबोधित किय। इस अवसर पर कॉलेज के अर्थपाल नितिन चेतन तिग्गा, परीक्षा नियंत्रक मनोहर मांझी, डॉ. रूपा कुमारी, डॉ. गीता कुमारी, डॉ. विजय कुमार मंडल, डॉ. रामा शंकर पटेल, पंकज सिंह, रोशन कुमार दास, अमित कुमार करमाली, स्नेहा मेलगांडी, अजय कुमार देव और शिक्षकेत्तर कर्मियों में अभिषेक कुमार, विमल कुमार, राहुल कुमार,नरेश कुमार, मुकेश कुमार, अर्जुन यादव, अजय कुमार रविदास, महेंद्र राम, पार्वती देवी और महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

शुभारंभ-'वंदे भारत एक्सप्रेस' रांची-पटना के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस का उद्घाटन 27 जून 2023 को

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *