राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है : मद्य निषेध मंत्री 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय के महुआटांड़ व तिलैया आजीविका संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, गोमिया की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संगठन की महिलाओं ने मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाज और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। सभा में संगठन के अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई।मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठनों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से न केवल उनके परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और विकास की नई दिशा स्थापित हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार महिलाओं को राज्य सरकार कृत संकल्पित है इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे ।

राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर निकाली जागरूकता रैली 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *