तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष का अपनी टीम के साथ हुआ बोकारो आगमन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 22ता०बोकारो। संगठन यात्रा के क्रम में संस्था शिरोमणी जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष मनसुख लाल सेठीया का अपनी टीम के साथ चास-बोकारो आगमन हुआ। निर्धारित समय दिन के 11 बजे जैन मिलन में स्थित तेरापंथ भवन में अतिथियों का पदार्पण हुआ। महासभा अध्यक्ष मनसुखलालजी सेठिया, आँचलिक प्रभारी मदनमोहन चौरड़िया, सभा प्रभारी पारस बोथरा को मंगल तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। महासभा अध्यक्ष द्वारा महामंत्र के पाठ के बाद महिला मंडल के द्वारा मंगलाचरण किया गया। जैन मिलन के अध्यक्ष तथा सभा के कोषाध्यक्ष बजरंग लाल चोरड़िया द्वारा अतिथियों का जैन प्रतिक ध्वज पट पहनाकर स्वागत किया गया। सभा के अध्यक्ष शांति लाल जैन ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इसी वर्ष में तीन सिघाड़ों तथा अब महासभा अध्यक्ष का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने इस छोटी सभा पर भी इतनी कृपा ध्यान दिखाने के लिए सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभा प्रभारी पारस जी बोथरा ने संगठन यात्रा के महत्व को बताते हुए यहाँ की सभा को सभी करणीय कार्यों के गुरू इंगित अनुसार करते रहने की प्रेरणा दी। आंचलिक प्रभारी मदन मोहन चोरड़िया ने बताया कि अध्यक्ष महोदय अनवरत छोटे बड़े अनेक क्षेत्रों की यात्रा कर उनकी सार सभा कर रहे हैं। इस क्रम में त्रिदिवसीय यात्रा के अंतिम पड़ाव के रूप में आज उनका यहाँ आगमन हुआ है। तेयुप चास-बोकारो के अध्यक्ष  सिद्धार्थ चोरड़िया ने तेयुप चास-बोकारो की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया तथा चुवक परिषद की तरफ से सबका स्वागत किया। इस अवसर का लाभ लेते हुए महिला मंडल की नव निर्वाचित टीम ने अपना शपथ ग्रहण समारोह भी आज ही रखा था। महासभा अध्यक्ष महोदय ने नवनियुक्त अध्यक्षा श्रीमती कनक जैन तथा उनकी टीम को शपथ ग्रहण करवाई तथा उनके सफल कार्यकाल की मंगल कामना की। चास-बोकारो के मंत्री प्रकाश कोठारी ने विगत वर्ष में किये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस वर्ष की विशेष उपलब्धि रही, चास-बोकारो को गुरु आशिर्वाद से तीन-तीन सिंघाड़ो का सानिध्य सेवा दर्शन का लाभ । मुनि ज्ञानेन्द्र कुमार के सानिध्य में मर्यादा महोत्व का भी सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आस-पास के क्षेत्रों के अनेक श्रावक शामिल हुए। सभा द्वारा आगन्तुक सभी सिंघाड़ो की रस्ते की सेवा भी सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। विगत वर्ष सम्वतसरी महापर्व यहाँ उपासकों के द्वारा धर्माराधना कराई गई। इस अवसर पर समण संस्कृति संकाय द्वारा संचालित जैन विद्या परीक्षा के सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र महासभा अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदान किया गया। महासभा अध्यक्ष मनसुखलालजी सेठिया ने अपने उद्बोधन में संगठन यात्रा के उद्देश्यों तथा विभिन्न उपक्रमों की सटीक जानकारी प्रदान की। आपने कहा “आप अपनी सभा को छोटी न मानें झारखण्ड राज्य में आपकी सभा सबसे बड़ी तथा प्रभावी सभा है। आपके यहाँ महासभा द्वारा निर्देशित कई उपक्रम चलते रहे हैं। चास-बोकारो तेरापंथी सभा कार्य में बड़ी है, छोटी नहीं। उन्होंने यहाँ पर ज्ञानशाला को पुनः प्रारंभ करने का अनुरोध भी किया।मंत्री  प्रकाश कोठारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्त हुई। सह मंत्री शुशील बैद ने आज के कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

5 फरवरी से 28 फरवरी तक आवेदन लिए जाएँगे, 20 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी-चमरा लिंडा, मंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *