काली मंदिर संचालन समिति द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच 105 कंबल का वितरण किया गया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी गोमिया बोकारो : गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित काली मंदिर परिसर में बुधवार को काली मंदिर संचालन समिति द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच 105 कंबल का वितरण किया गया। इस संबंध में मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार एवं सचिव प्रदीप रवानी ने बताया कि क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। कहा कि मंदिर संचालन समिति द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य भी किया जाता रहा है और जरूरतमंद लोगों को मदद भी किया जाता है। मौके पर मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार,सचिव प्रदीप रवानी, कोषाध्यक्ष किशोर नायक सहित विपिन कुमार, बसंत जायसवाल, आदित्य पांडेय,संजय पांडेय, मनोज कुमार,अनिल स्वर्णकार, राजू नायक, रितेश यादव,केदार रवानी, महेश स्वर्णकार, बिगन नायक, प्रकाश अग्रवाल, सुनील चौधरी, किशोरी ठाकुर आदि उपस्थित थे।

गोमिया प्रखंड मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *