अररिया में 6000 दीपों से जगमगाया रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का द्वितीय वार्षिकोत्सव

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी अररिया में अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 31 दिसंबर 2025 को संध्या 5 बजे काली मंदिर चौक पर 6000 दीपों से भव्य दीपोत्सव और आकर्षक रंगोली का आयोजन किया गया। यह आयोजन 500 वर्षों के त्याग, संघर्ष और आत्मविश्वास के प्रतीक राम मंदिर की स्मृति में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माँ खर्गेश्वरी काली मंदिर के साधक नानू बाबा रहे। वहीं अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, उप मुख्य पार्षद गौतम साह, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, सुष्मिता ठाकुर और सुमित ठाकुर की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संचालन शुभम चौधरी ने किया और आयोजन को सफल बनाने में सूरज कुमार, श्रेया कुमारी, आरती कुमारी, कृष्ण कुमार, रौनक कुमार, निधि कुमारी और शिखा कुमारी की अहम भूमिका रही।

इसी दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में 22 दिसंबर को आक्रोश मार्च निकालने की घोषणा भी की गई। दीपों की रोशनी और “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

सांसद व विधायक ने कहा देश स्तर के महत्वपूर्ण सुपर फास्ट ट्रेन का घोड़ासहन स्टेशन पर ठहराव रेल मंत्रालय का एतिहासिक निर्णय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *