77 वें गणतंत्र दिवस पर बैरगनिया प्रखंड के सरकारी,गैरसरकारी कार्यालय व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ध्वज लहरा कर सलामी दी गयी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सीतामढ़ी। 77 वें गणतंत्र दिवस पर बैरगनिया प्रखंड के सरकारी,गैरसरकारी कार्यालय व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ध्वज लहरा कर सलामी दी गयी है। प्रखंड कार्यलय परिसर में प्रमुख श्री मति सुकेश्वरी देवी,कस्टम कार्यालय पर अधीक्षक संजय शरण,एसएसबी कैम्प (हजारीमील रोड) में सहायक सेना नायक राघवेंद्र कुमार, थाना परिसर में थानाध्यक्ष राहुल कुमार,नगर परिषद कार्यलय में सभापति सिंधु गुप्ता, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सक डॉ. रामबाबू रमण, सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ शैलेश कुमार, बीआरसी कार्यालय में बीइओ सरिता कुमारी , प्रियारानी राय डिग्री कॉलेज में पूर्व सचिव डॉ मुकुल नारायण राय, डीडीएम कॉलेज में प्राचार्य नवीन कुमार मिश्रा, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय बैरगनिया में प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल, जौहरीमल प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापिका डॉ श्वेता कुमारी, रा.कन्या मध्य विद्यालय मेनरोड में प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश चौधरी, बनवारी मिडल स्कूल में प्रधानाध्यापक प्रभाकर कुमार मिश्रा, सत्यदेव प्रसाद चौधरी मध्य विद्यालय अशोगी में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, मध्य विद्यालय सेखौना में प्रधानाध्यापक शिवनाथ राम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में वार्डेन सह शिक्षिका रजनी कुमारी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय -04 में वार्डेन सह शिक्षिका रजिया खातून ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। बैरगनिया नगर परिषद पैक्स में अध्यक्ष हरेंद्र झा, कॉंग्रेस कार्यलय पर अध्यक्ष संतोष पासवान,राजद कार्यालय पर कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार राय,पटेल चौक पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, परसौनी में भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश निराला, प्रेस क्लब में अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी इधर कई महादलित टोलों में बीडीओ सुनील कुमार गौड़ एवं अंचलाधिकारी रंजीत कुमार की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।वही अन्य संस्थानों में झंडातोलन के साथ ही छात्र-छात्राओं ने शहर में तिरंगा यात्रा रैली निकालकर लोगों में राष्ट्रभक्ति एवं गणतंत्र दिवस की जागरूकता फैलायी। मौके पर कई शिक्षण संस्थानों में रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरकार को बिजली विभाग से कोई सांठ गांठ , स्वाती मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *