नगर निगम ‘जेम पोर्टल’ से करेगा 21 करोड़ से अधिक की लागत से उपस्कर व संसाधनों की क्रमवार खरीदारी:गरिमा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 30ता.बेतिया। नगर निगम प्रशासन गवर्नमेंट ई. मार्केटिंग पोर्टल से कुल 21 करोड़ से अधिक की राशि से उपस्कर और विकास संसाधनों की खरीद करेगा। नगर निगम बोर्ड के निर्णय के आलोक में विकास को गति देने के लिए वर्णित संसाधनों की खरीद का निर्णय हुआ है।श्रीमती सिकारिया ने कहा कि कुल 60 बड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर, 8 छोटा ट्रैक्टर ट्रेलर, चार पानी टंकी, चार हाईवा, चार मिनी पोकलेन मशीन, एक बड़ा पोकलेन मशीन ट्रेलर के साथ, 50 बैटरी चालित कीटनाशक छिड़काव का मशीन, एक बड़ी गाड़ी सहित फागिंग मशीन, कीटनाशक दवा की भी खरीद होगी। नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने यह भी बताया कि 8 छोटा बैकहो लोडर (जेसीबी) और चार बड़ा बैकहो लोडर (जेसीबी) की भी खरीद होगी। इसके अलावे शौचालय की टंकी साफ करने वाली दो मशीन, दो पंपसेट के साथ एक हजार तिरंगा लाइट, एक स्प्रिंकलर मशीन, दिव्यांग जनों के लिए 230 बैटरी वाला ई.रिक्शा, एंबुलेंस 9, शव डीपफ्रीजर 46, शव वाहन 4, नव अधिग्रहित क्षेत्रों के लिए लगभग 10,000 स्ट्रीट लाइट, सभी परिवारों के लिए और सूखा और गीला कचरा को अलग-अलग रखने के लिए हरे और नीले दो दो डस्टबिन, पोर्टेबल डस्टबिन 500 स्टैंड के साथ, प्रत्येक वार्ड में कार्यालय के लिए लैपटॉप, स्कैनर सहित प्रिंटर, कुर्सियां, टेबल, अलमारी इत्यादि की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम के माध्यम से विधि सम्मत तरीके से निविदा निकाल कर की जाएगी। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि जल्द ही नगर निगम की बोर्ड की बैठक आहूत कर सभी पार्षद गण एवं अधिकारियों की उपस्थिति में ही जेम के पोर्टल पर संसाधनों की खरीदारी की फीडिंग की जाएगी।

सूरत-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में पहिये की घर्षण से आग लगते ही ट्रेन में अफरा तफरी मची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *