वाराणसी में 31 मार्च को होगा एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन, उद्योग और निवेश पर रहेगा फोकस

मीडिया हाउस वाराणसी/लखनऊ – मध्यप्रदेश शासन द्वारा 31 मार्च 2026 को वाराणसी स्थित रामाडा होटल में “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के मध्य व्यापार, शिल्प, ओडीओपी उत्पाद, पर्यटन तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री राकेश सचान को सम्मेलन में गरिमामय उपस्थिति हेतु आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन का मुख्य सत्र दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे के मध्य आयोजित होगा।

इस सम्मेलन में दोनों राज्यों के ओडीओपी उत्पादों एवं जीआई टैग शिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, पर्यटन के क्षेत्र में परस्पर सहयोग बढ़ाने तथा MSME सेक्टर में साझा संभावनाओं को विकसित करने पर विशेष बल दिया जाएगा। यह आयोजन दोनों राज्यों के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रौनियार समाज ने मनाया सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य का राजभिषेक दिवस, OBC मामले पर सरकार करें पहल-डा.रौनियार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *