अतरौली विधायक एवं मंत्री संदीप सिंह के प्रयासों से 27 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति, क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

मीडिया हाउस अलीगढ़/ लखनऊ- अलीगढ़ के अतरौली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के प्रयासों से विभिन्न सड़कों एवं संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा विकास को नई दिशा मिलेगी।

मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अतरौली विधानसभा क्षेत्र में कुल 27 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग मार्ग तथा लिंक मार्गों का निर्माण शामिल है, जिससे गांव-गांव तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

स्वीकृत कार्यों में जिरौली पनेहरा मार्ग से लोहगढ़, बैम्बीरपुर से किरथला, गाजीपुर रोड से चांदगढ़ी फजलपुर, मीरगढ़ी से चौमुहा, मऊपुर, सिरौली, बहादुरपुर, धुर्रा प्रेमनगर, दतावली, लहरा सलेमपुर सहित अनेक गांवों में सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अतरौली नगर क्षेत्र में नहर पटरी से सरस्वती विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज तक मार्ग निर्माण सहित बिजौली एवं गंगीरी ब्लॉकों में भी व्यापक कार्य स्वीकृत हुए हैं।

मंत्री एवं विधायक संदीप सिंह ने कहा कि अतरौली विधानसभा, जो अलीगढ़ जनपद का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, वहां आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से किसानों को बाजार तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी अतरौली को विकास की नई पहचान दिलाना हमारा संकल्प है, और इसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

निषादराज बोट सब्सिडी योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *