SSB के जवानों को मिली एक बड़ी कामयाबी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 6ता.बिहार पटना।48वी वाहिनी #जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी बेतौन्हा के इलाके मे एस एस बी के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। श्री विवेक ओझा उप-कमांडेंट की गुप्त सूचना और निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुये निरीक्षक लोकेन्दर कुमार, समवाय प्रभारी (कमला) व 05 अन्य कार्मिको, द्वारा की गयी कार्यवाही मे जयनगर के थाना क्षेत्र से लगभग 3 km की दूरी पर एस एस बी की वाहय सीमा चौकी बेतौन्हा के जिम्मेवारी के इलाके मे एस. एस. बी. बेतौन्हा की चैक पोस्ट से 50 मीटर भारतीय क्षेत्र मे पपु कुमार के निजी घर मे अवैध रूप से रखे निम्नलिखित मादक पदार्थो (नशीली दबाईयां ) को जप्त किया गया।

जप्त किए गए समान का विवरण :-
1. ब्राउन शुगर, 63 ग्राम
2. प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप :- 1200 बोतल
3. कांट्रबैंड,कैपशूल :- 2200
4 . मोबाइल,फोन :- 02 नग
5. मोबाइल सिम भारतीय एवं नेपाली , 10
6. हशीश 17 ग्राम
7. इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन :- 01 नग
8. सीलिंग,मशीन 01 नग
जब्त किए गए सामान को पुलिस थाना जयनगर के हवाले कर दिया गया है। श्री गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वी वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एस एस बी के जवान द्वारा लगातार अभियान चलाये जा रहे है और अभियान के दौरान कामयाबी भी मिल रही है, आने वाले समय मे भी इसी प्रकार अभियान चलाये जाएंगे और सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा

बरसात शुरू होने की धमक के बीच नगर निगम के जाम नालों की युद्ध स्तर पर करें सफाई व उड़ाही: गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *