मुख्य चिकित्सा अधिकारी पुंछ ने एसडीएच मेंढर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

अनिल भारद्वाज,मीडिया हाउस जम्मू/राजौरी-मुख्य चिकित्सा अधिकारी पुंछ डॉ. परवेज अहमद खान ने रविवार को उप जिला अस्पताल (एसडीएच) मेंढर का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों जैसे लैबोरेटरी, एक्स-रे यूनिट, अल्ट्रासाउंड सेक्शन, डॉट सेंटर, लेबर रूम, कैजुअल्टी, एबी पीएमजेएवाई सेहत सेंटर, एसएनसीयू, डेंटल सेक्शन, टीकाकरण केंद्र तथा इमरजेंसी वार्ड सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया।

डॉ. खान ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों को समय की पाबंदी बनाए रखने, निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर देते हुए सीएमओ ने अस्पताल आने वाले दिव्यांग मरीजों को शत-प्रतिशत मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने और उन्हें विशेष देखभाल देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रही एनसीडी एवं एनटीईपी स्क्रीनिंग की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया।

डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों के साथ बैठक के दौरान डॉ. खान ने “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत गांव, पंचायत और ब्लॉक स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके बाद डॉ. परवेज अहमद खान ने सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनी का भी दौरा कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का भी निरीक्षण कर कर्मचारियों में समय की पाबंदी और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिलेभर में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुंबई सिटी पिछले सीजन की तुलना में खिताब जीतने के लिए ‘अधिक प्रेरित’ है: विक्रम प्रताप सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *