केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का झारखंड छात्र मोर्चा ने फूंका पूतला

नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर बोकारो में भारी आक्रोश
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : झारखंड छात्र मोर्चा, बोकारो जिला इकाई द्वारा आज जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष सुमित रवानी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और छात्रों ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सुमित रवानी
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुमित रवानी ने कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) परीक्षा में पेपर लीक और व्यापक अनियमितताओं की खबरों ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा, NTA द्वारा 12 मई को परीक्षा रद्द करने की घोषणा यह साबित करती है कि व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। यह केवल एक परीक्षा रद्द होना नहीं है, बल्कि लाखों मेधावी छात्रों के सपनों की हत्या है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय का गैर-जिम्मेदाराना रवैया साफ झलकता है।
मंत्रालय की जवाबदेही तय हो: प्रदीप कुमार
छात्र मोर्चा के जिला सचिव प्रदीप कुमार ने मंत्रालय पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मंत्री महोदय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बार-बार पेपर लीक होना व्यवस्था की सुस्ती और भ्रष्टाचार को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों पर ऐसी कार्रवाई की जाए जो मिसाल बने। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अमित महतो नगर सचिव रोहित यादव प्रखंड अध्यक्ष विकास सोरेन छात्र नेता राहुल कुमार, संजय सिंह, प्रकाश मुर्मू, आकाश महतो समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र और मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।










