क्रशर क्षेत्रों में धूल प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, नियमित वाटर स्प्रिंकलिंग के आदेश,

DMF द्वारा खनन क्षेत्र में बनी सड़क व नाली चढ़ी भ्रष्टाचार का भेंट,सड़के नाली आधी अधूरी.!

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर जनपद के औद्योगिक एवं क्रशर प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते वायु एवं धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा खराब AQI Inde में सुधार के लिए व्यापक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास (DMF) से क्रय की गई Water Sprinkler Application Mounted Machines के माध्यम से नगर पंचायत ओबरा, डाला, अनपरा तथा नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार ओबरा-डाला क्षेत्र में शारदा मंदिर चौराहे से जिला पंचायत मोड़, बग्घानाला मोड़ से अल्ट्राटेक गेट, लगड़ा मोड़ से गजराज नगर तथा जिला पंचायत कार्यालय से रासपहाड़ी रोड तक प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक एवं सायं 05ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक छिड़काव कराया जाएगा। वहीं अनपरा क्षेत्र में डिबुलगंज से औड़ी मोड़, काशी मोड़ होते हुए ककरी परियोजना तक तथा रॉबर्ट्सगंज में लोढ़ी टोल प्लाजा से तहसील रोड तक स्प्रिंकलर मशीनों का संचालन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन की कार्रवाई की शॉर्ट वीडियो क्लिप, जीपीएस युक्त फोटोग्राफ एवं वाहनों की जीपीएस रीडिंग उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रदूषण नियंत्रण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा सके।

सोनभद्र-डस्ट प्रदूषण पर सख्त हुए जिलाधिकारी, प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन चलेगी स्मोक गन, RO.UPCB करेगें मॉनिटरिंग

– DMF द्वारा खनन क्षेत्र में बनी सड़क व नाली चढ़ी भ्रष्टाचार का भेंट.!
– सड़कों एवं नालियों की साफ सफाई अनिवार्य.!
– बरसात के समय सड़कों बस्तियों में भर जाता है पानी.!
सोनभद्र- जिला अधिकारी द्वारा प्रदूषण पर सत्य नियंत्रण हेतु सख्त आदेश निर्देश के बाद भी साय 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक बंदी के आदेश के बाद भी तथाकथित क्रशर प्लांटों का संचालन हो रहा है। बारी डाला बिल्ली स्थित मुख्य मार्गो एवं बस्ती से सेट क्रेशर प्लांटों द्वारा बिना पानी छिड़कावए वॉटर मीटरए बाउंड्री वॉल के धड़ल्ले से प्लांटों का संचालन बिना किसी डर भय के खुलेआम संचालन किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो प्रदूषण विभाग के अधिकारी कर्मचारी सब कुछ जानते हुए भी मौन हैण्! नियम कानून को दरकिनार कर जनता के स्वास्थ्य एवं जीवन के साथ प्रदूषण विभाग द्वारा खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।

मतदेय स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में की गयी बैठक, आवश्यक दिशा-निर्देश-सहदेव मिश्र

स्थानीय जनता ने जिलाधिकारी से मांग किया कि खनन पट्टा धारकों द्वारा खनन पट्टा के आसपास के सभी इलाके एवं सड़कों की साफ सफाई एवं पानी का छिड़काव रेगुलर कराया जाए। जिला खनिज नीति फाउंडेशन द्वारा खनन क्षेत्र की जो भी सडके व नाली बनायी गई है वह सभी सड़के नाली आधी अधूरी बनी हुई है जो भी नाली का निर्माण हुआ है उसको पूरी तरह से मिट्टी डालकर के पाट दिया गया है। उन सभी सड़कों एवं नाली की साफ सफाई अनिवार्य है ताकि बरसात के दिनों में बस्तियों एवं सड़कों पर पानी ना भरे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *