सोनभद्र-डस्ट प्रदूषण पर सख्त हुए जिलाधिकारी, प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन चलेगी स्मोक गन, RO.UPCB करेगें मॉनिटरिंग

नगर पंचायत डाला, ओबरा व अनपरा में विशेष अभियान शुरू, 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यशैली संदिग्ध.! प्रदूषण की गंभीर स्थिति.! पर्यावरण मंत्री डा.अरूण कुमार मामले को गंभीरता से लें।

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में डस्ट नियंत्रण एवं प्रदूषण निस्तारण को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कल आयोजित की गई। बैठक में जनपद के डस्ट प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर पंचायत डाला, ओबरा एवं अनपरा क्षेत्र के अधिक धूल प्रभावित इलाकों में स्मोक गन के माध्यम से प्रतिदिन नियमित जल का छिड़काव कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह अभियान प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक तथा सायं 5ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक संचालित किया जाए, जिससे आमजन को धूल प्रदूषण से राहत मिल सके। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण शासन की प्राथमिकता में शामिल है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क किनारे उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए नियमित पानी का छिड़काव, साफ-सफाई एवं निर्माण कार्यों में मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

सोनभद्र-राज्य मंत्री के रहते हुए भी प्रदूषण की गंभीर स्थिति.! सख्त निर्देश-प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की जाये-राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार

जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी आर.ओ.यू0पी0पी0सी0बी0 को नगर पंचायतों द्वारा कराए जा रहे छिड़काव कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, ताकि जनपदवासियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होने आर0ओ0 यू0पी0सी0बी0 को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में संचालित कम्पनियों क्रसर प्लान्ंटों आदि का नियमित रूप से निरीक्षण टीम द्वारा किया जाये और अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले कम्पनियो/क्रसर प्लांन्टों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

कुएं में डूबकर अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत

डाला में भयंकर दुर्गंध, स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, अल्ट्राटेक प्रबंधन के विरुद्ध एकत्र होकर नगरवासियों ने किया प्रदर्शन.! मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र https://mediahousepress.com/डाला-में-भयंकर-दुर्गंध-स्/

उन्होने कहा कि फ्लाई एस सड़को के किनारे अनाधिकृत तरीके से फेका हुआ पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, आर0ओ0 यू0पी0पी0सी0बी अधिकारी श्री आर0के0 सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

मीडिया हाउस द्वारा श्रमिकों के हित में बड़ी पहल, भब्य निःशुल्क के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हो-डा ए के गुप्ता

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *