सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए देनी पड़ती है रकम तब मिलता है लाभ : ग्रामीण

ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा पत्र, कार्रवाई करने की मांग

सेविका अभद्र भाषा के साथ लाभुकों को देती है धमकी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : सरकार की कई विकास योजनाएं धरातल पर चल रही है और आम जनता को और अधिक इसका लाभ कैसे मिले इसके लिए लगातार प्रयासरत है। झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन झारखंड की जनता के लिए हमेशा खड़े रहे है आम जनता और जिला प्रशासन के बीच की जो दुरी थी उन्होंने समाप्त किया,योजनाओं का जानकारी का जो अभाव था वह गांव के हरेक कोना तक कैसे पहुंचे इसके लिए सरकार हमेशा प्रतिबद्ध रही है और समय समय पर जिला प्रशासन को इसके लिए दिशा-निर्देश भी दिया जाता रहा है। लेकिन इतनी मेहनत और जनता के समर्पण के बाद भी सरकार की योजना लाभुकों को जहां मिलनी चाहिए थी वहीं इसका लाभ लेने के लिए लाभुकों को रकम चुकानी पड़े तो यह चिंताजनक ही नहीं बहुत गंभीर मामला भी है। मामला बोकारो के सिवनडीह का है जब विरोध में महिला ग्रामीणों ने बोकारो के उपायुक्त को पत्र सौंपते हुए इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र के माध्यम से कहा है की आजाद नगर की सेविका रजिया सुल्ताना बाल विकास केन्द्र आजादनगर पोस्ट सिवनडीह जिला बोकारो मुस्लिम मुहल्ला रोड से पुरब द्वारा विभागीय योजनाओं में पैसा का लेनदेन एवं फर्जी काजगात के द्वारा एक बड़ा स्कैम चलाने का काम कर रही है और जो लोग पैसा देने में अक्षम है। उनसे दुर्व्यवहार किया जाता है जिससे क्षेत्र में जन आक्रोश है। एवं सरकार की बदनामी हो रही है। बहुत से योजनाओं में मोटी रकम ऐठी जा रही है रकम देने के बाद ही उन्हें लाभुकों को योजना का लाभ मिल पाता है शिकायत करने की बात पर लोगों को धमकी तक दिया जाता है इसकी शिकायत पहले भी संबंधित विभाग को किया जा चुका है लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार की योजनाएं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत और परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों की माने तो लाडली योजना में धड़ल्ले से बच्चे का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दूसरे बच्चे के संस्थान जन्म प्रमाण प्रत्र में छेडछाड़ कर के कई लोगो से मोटी रकम वसुली गयी है। लाडली योजना वृद्धा पेंशन योजना मातृत्व वंदन योजना में पैसे की खुलेआम मांग की जाती है। जिससे वहां के ग्रामीण काफी त्रस्त है।

टाटानगर- पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस - टाटानगर  रेलवे स्टेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो बोकारो में सांसद, विधायक हरी झंडी दिखाकर करेगें रवाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *