झारखण्ड के चार स्थानों पर एरियल पैसेंजर रोपवे को अधिष्ठापित करने हेतु समझौता 

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 11ता.रांची-पर्यटन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी व सैलानियों को रोचक अनुभव प्रदान करने के लिए आज निदेशक पर्यटन तथा राइट्स लिमिटेड के वरीय महाप्रबंधक विजय कुमार और वरीय पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने झारखण्ड में चार स्थानों [जोन्हा, हुंडरू, दशम और कौलेश्वरी ] पर एरियल पैसेंजर रोपवे निर्माण के व्यवहार्यता अध्ययन को लेकर कंपनी के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। इन चार स्थानों पे रोपवे की तकनीकी और पर्यावरणीय पहलुओं के सटीक मूल्यांकन हेतु इस परियोजना में व्यवहार्यता अध्ययन को सुनिश्चित किया जाएगा एवं व्यवहार्यता अध्ययन के उपरांत निर्माण कार्य हेतु निर्णय लिया जाएगा। झारखण्ड दर्शन को आने वाले असंख्य प्रकृति प्रेमियों एवं सैलानियों को यह रोपवे सैर सपाटे का एक सुखद अनुभव प्रदान करेगा। रोपवे निर्माण से झारखण्ड में पर्यटन का स्तर तीव्र गति से विकास की ओर बढ़ेगा।

AIRF के आवाहन पर.! रेल कर्मचारियों का ईसीआरकेयू के बैनर तले विरोध प्रदर्शन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *