एसपी ने किया महिला थाना का औचक निरीक्षण,दिया गया दिशा – निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : पुलिस अधीक्षक ने नगर महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की गई तथा कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला संबंधी मामलों के निष्पादन में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शहर में महिलाओं की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के दृष्टिकोण से संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से पिंक पेट्रोलिंग संचालित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने तथा किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










