झारखंड मुक्ति मोर्चा की तैयारी,2039 तक भाजपा का राज्य में नहीं है कही जगह : मध् निषेध मंत्री

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक दिवसीय बोकारो जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन बोकारो जिले के टाउन हॉल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ,मध् निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक, जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी,महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, विजय रजवार युवा मोर्चा के जिला सचिव प्रदीप यादव, चास नगर उपाध्यक्ष बम पांण्डे सहित कई वरिष्ठ और जिले भर के कार्यकर्ता शामिल थे। मध् निषेध मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि एस आई आर में किसी का नाम कटे नहीं और गलत लोगों का नाम जुड़े नहीं इसको लेकर आज प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा किसी भी हालत में सत्ता में आना चाहती है इस कारण वोट लिस्ट से नाम काटना चाहती है इसका हम लोग खुलकर विरोध कर रहे हैं। मंत्री योगेंद्र महतो की माने तो इस को मिशन मुंड के रूप में लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एस आई आर को हथियार के रूप में पूरे राज्यों में इसका उपयोग किया जा रहा है और भाजपा किसी भी तरह ऐन केन प्राकेरेण साम दाम दंड भेद अपनाकर किसी भी तरह सत्ता पर काबिज होना चाहती है। उसके लिए उसने पुरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य की जनता और हमारा संगठन यह तैयारी कर के बैठा है की 2039 तक भाजपा किसी भी हालत में सत्ता में नहीं आ पाएंगी। मंत्री योगेंद्र महतो की माने तो राज्य में भाजपा का कहीं कोई जगह नहीं है।










