स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का विधायक उमाकांत रजक ने किया शिलान्यास

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत कुमीरडोभा में 15वें वित्त आयोग मद से बनने वाले स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास रविवार को पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने किया।इस अवसर पर विधायक श्री रजक ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। कुमीरडोभा में स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही सुलभ हो सकेगा तथा प्राथमिक उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएँ भी सुदृढ़ होंगी।
उन्होंने कहा कि “स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की आधारशिला है। हमारी प्रतिबद्धता है कि चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव तक स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाई जाएँ। कुमीरडोभा में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य करेगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा।”
श्री रजक ने कहा कि चंदनकियारी के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर तपन सिंह,जिला परिषद सदस्य नरेश रजवार,मुखिया प्रतिनिधि मंगल मुर्मू,निमाई सिंह चौधरी,असीम शर्मा, सुनील शर्मा, सुबल सिंह चौधरी, अशोक शर्मा, ग्यास अंसारी, लक्ष्मी कांत हांसदा, रघुनाथ मांझी, दुर्गा प्रसाद मरांडी, रहमगोल अंसारी, प्रकाश शर्मा, मिनाज अंसारी,बलराम रजवार,अजीत दास सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

दिसंबर माह से मईयां सम्मान योजना के तहत सभी लाभुकों को ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे : योगेंद्र प्रसाद महतो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *