उपायुक्त की धर्मपत्नी प्रतिमा झा ने फीता काटकर बुटीक का किया शुभारंभ 

(अनिल चौधरी)मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो शहर में फैशन और परिधानों की दुनिया में एक नया आयाम जोड़ते हुए “La Benediction” बुटीक का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। बुटीक का उद्घाटन उपायुक्त अजय नाथ झा की धर्मपत्नी प्रतिमा झा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रतिमा झा ने बुटीक की संचालिका उर्वशी सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ ग्राहकों को गुणवत्ता एवं नवीन डिज़ाइन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बुटीक की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बुटीक में महिलाओं के लिए आधुनिक एवं पारंपरिक परिधानों का आकर्षक संग्रह उपलब्ध कराया गया है। उद्घाटन समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, परिवारजन, मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बुटीक का अवलोकन किया तथा संचालिका को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
इस अवसर पर चेंबर के संरक्षक प्रदीप सिंह, संजय बैद, रोहित तलवार, अजय केडिया, साजन कपूर अनिल त्रेहान, अशोक जैन, पी ए जकारिया, पूनम त्रेहान, मीनू सिंह, मिनी स्टीफन कपूर, खोनेन ल्यू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *