जिला कप्तान के निर्देश पर हो रहा, साइबर मामलों की लगातार समीक्षा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय के द्वारा साईबर थाना का निरीक्षण किया गया व लंबित साईबर मामलों जैसे – दर्ज कांड, ऑनलाइन शिकायत, फ्रीज बैंक खाता, पीड़ितों को पैसा लौटाने संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
• बैंक खाते के धारित होने (Hold) संबंधित शिकायतों को 14 दिन के अंदर जांच कराकर त्वरित निर्णय लेने
• सभी ऑनलाइन शिकायतों को लागातार मॉनिटरिंग किए जाने
• थाना स्तर के 2 लाख से कम के मामलों में साईबर थाना के एक्सपर्ट टीम द्वारा त्वरित डिटेल्स देकर पूर्ण सहयोग करने
• डॉयल 1930 के माध्यम से आए सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने
• समन्वय पोर्टल के माध्यम से अनुसंधान में कार्रवाई करने
• प्रतिबिंब ऐप के आधार पर लागातार छापेमारी कर गिरफ्तारी करने
• फ्रीज रकम को तुरंत जांच कर पीड़ितों को लौटाने
• टीम के रूप में सभी पदाधिकारियों को काम कर तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल करने
• डॉयल 1930 का प्रचार प्रसार के साथ साईबर जागरूकता अभियान बढ़ाने इत्यादि; कई निर्देश दिए गए हैं।

बापू के सत्य,अहिंसा और ईमानदारी के आदर्श आज भी हमें उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व करने की प्रेरणा देते हैं-हेमन्त सोरेन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *