आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची ने प्रतिभाशाली छात्रों के लिए की ऐतिहासिक घोषणा 

(अनिल चौधरी)मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची द्वारा होटल क्लासिक, सिटी सेंटर, सेक्टर-4, बोकारो में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश अभियान को लेकर अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव (Registrar) डॉ. अमित कुमार पांडेय एवं हेड-आउटरीच (कोयलांचल) राजीव चौबे उपस्थित थे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम, कुशल, आत्मविश्वासी एवं रोजगार योग्य बनाना है। विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास एवं उद्योग अकादमिक सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची की स्थापना झारखंड राज्य अधिनियम, 2018 के अंतर्गत हुई है। विश्वविद्यालय को UGC अधिनियम, 1956 की धारा 2(f) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है। विश्वविद्यालय Association of Indian Universities (AIU) का सदस्य है तथा Bar Council of India (BCI) एवं Pharmacy Council of India (PCI) से अनुमोदित संबंधित कार्यक्रम संचालित करता है। विश्वविद्यालय 150 9001:2015 प्रमाणित संस्थान है।

युवा अधिवक्ता सुभाष चन्द्र महतो का आकस्मिक निधन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *