बाढ़ की पानी में डूबने से किशोर की हुई मौत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 14ता.मेजरगंज(सीतामढ़ी)। मेजरगंज थाना के बसबिट्टा पंचायत के रघुनाथपुर वार्ड 8 में बाढ़ के पानी में डूबने से एक 9 वर्षीय किशोर की मौत हो गई । स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की दोपहर शशि कुमार कुछ बच्चों के साथ शौच के लिए गया था। जहां बाढ़ के पानी से भड़े गड्ढे में पैर फिसलने से डूब कर उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना उसके साथ गए बच्चों ने स्वजन को दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन घटना स्थल की ओर दौड़े । जहां कुछ नौजवानों ने गड्ढ़े से किशोर की शव निकला ,तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर रेफरल अस्पताल से एम्बुलेंस पहुंची जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।वही उसकी मां उर्मिला देवी की चीत्कार से आसपास के लोगों का आँख भर आया । वह बार बार अपने बच्चे को डॉक्टर के पास जल्दी ले चलने की फरियाद कर रही थी। मृतक के पिता ब्रजमोहन राय दिल्ली में मजदूरी करता है। शशि दो बहन एवं दो भाइयों में सबसे छोटा था ।वह गांव के ही स्कूल में वर्ग चौथी कक्षा में पढ़ता था।घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष लईक अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

गया में मासूम की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया,हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *