घोसी विधान सभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की जनता से अपील की

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 16ता.लखनऊ –उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मऊ जिले की घोसी विधान सभा के उप चुनाव के लिए भाजपा के घोषित उम्मीदवार दारा सिंह चौहान के समर्थन में वोट देने के लिए घोसीवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार मऊ जिले की घोसी विधान सभा में भी डबल इंजन की सरकार बनाना है। घोसी के चौमुखी विकास के लिए यह जरूरी भी है और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के जनहित के विकास कार्यों का लाभ घोसी की जनता को भी दिलाना है।

श्री शर्मा आज मऊ के कोपागंज में बापू इण्टर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में आयोजित नामांकन जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, जन-प्रतिनिधि, समर्थक हजारों की संख्या में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जनहित के लिए कार्य कर रही है। निकाय चुनाव के दौरान घोसी की जनता ने अपना अपार जन समर्थन देकर यहां के भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जिताया और घोसी में पहली बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनी। इसके लिए उन्होंने घोसीवासियों की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी। कहा कि पिछली बार घोसी में दारा सिंह चौहान जी के विधान सभा चुनाव जीतने के बावजूद यहां पर डबल इंजन की सरकार नहीं बन पायी थी। अब घोसीवासियों के लिए घोसी में भी डबल इंजन की सरकार बनाने का मौका मिला है। यह मौका नरेंद्र मोदी, अमित शाह एवं जे पी नड्डा ने घोसी की जनता को दिया है। इस बार घोसी में डबल इंजन की सरकार बनाना है, जिससे यहां के विकास कार्यों में जो भी रूकावटें आ रही हैं, उसे हल करने एवं दूर करने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की झोली में अपना अमूल्य मत देकर घोसी में दारा सिंह चौहान जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
श्री शर्मा ने कहा कि लोग आपको जाति-पाति के नाम पर बांटने आएंगे, लेकिन आपकी घोसी के विकास, यहां की नगर पंचायतों के विकास के साथ अपने बच्चों के बेहतर भविष्य एवं विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देना है और प्रधानमंत्री वं मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करना है, जिससे दारा सिंह चौहान के माध्यम से इस क्षेत्र का विकास किया जा सके साथ ही हमेशा आपके बीच विकास कार्य के लिए उपस्थित रहेगा।

महाकुम्भ-26 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र के विस्तार से सुगम होगा 45 करोड़ श्रद्धालुओं का स्नान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *