पढ़ाने के साथ, बच्चों को सही दिशा दिखाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं : रवीश शर्मा

बच्चों के भविष्य संवारने वाले को ईएसएल स्टील लिमिटेड ने सम्मान के साथ किया आभार व्यक्त
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : ईएसएल स्टिल लिमिटेड ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने CSR कार्यक्रमों के तहत विभिन्न स्थानों पर कई गतिविधियों का आयोजन किया. इस दौरान शिक्षकों, प्रशिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया, जो बच्चों और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
प्रोजेक्ट शिक्षा के तहत संचालित 8 लर्निंग रिसोर्स सेंटर (LRC) और 12 नंदघरों में 900 से अधिक बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाया. बच्चों ने क्विज, चित्रकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया. इस दौरान बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें उपहार भी दिए.
ESL Steel की आर्चरी अकादमी में भी शिक्षक दिवस मनाया गया. यहां युवा तीरंदाजों ने अपने कोच और मार्गदर्शकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया. अकादमी की शुरुआत से अब तक 56 तीरंदाजों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है.
इस अवसर पर रवीश शर्मा, CEO एवं Whole-Time Director, ESL Steel Limited ने कहा:
“शिक्षक हमारे बच्चों के भविष्य को बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वे सिर्फ पढ़ाते ही नहीं हैं, बल्कि बच्चों को सही दिशा दिखाते हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं. ESL Steel में हम शिक्षा और युवाओं के विकास को बहुत महत्व देते हैं. प्रोजेक्ट शिक्षा और ESL आर्चरी अकादमी के माध्यम से हमारा प्रयास है कि बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के बेहतर अवसर मिलें। शिक्षक दिवस पर हम सभी शिक्षकों और प्रशिक्षकों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में कुल 930 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया। ESL Steel के प्रोजेक्ट शिक्षा के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में 1,548 विद्यार्थियों को लाभ मिला है. वहीं, Vedanta AAS Vidyalaya के माध्यम से शुरुआत से अब तक 1,700 से अधिक लाभार्थियों तक शिक्षा और डिजिटल लर्निंग की सुविधाएं पहुंचाई गई हैं.।
इन पहलों के माध्यम से ESL Steel शिक्षा, खेल और युवा विकास को बढ़ावा देते हुए आसपास के समुदायों के बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है.










