ठेका मजदूरों की समस्याओं का समाधान करें अन्यथा कभी भी धमन भट्ठी का धुआँ बन्द करने पर मजदूर मजबूर होंगें : महामंत्री

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 21ता० बोकारो। सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के धमन भट्ठी विभाग के एम.एम.11में सेल बोकारो इस्पात के नियमित एवं ठेका मजदूरों के विभिन्न समस्याओ के निराकरण हेतु क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एच.एम.एस) की मीटिंग हुई। मीटिंग को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज की मीटिंग के माध्यम से हम धमन भट्ठी प्रबंधन को आगाह करना चाहते हैं कि जल्द सेल बोकारो में काम करने वाले नियमित मजदूरो के इन्सेंटिव रिवॉर्ड सहित ठेका मजदूरों की समस्याओ का समाधान करें अन्यथा कभी भी धमन भट्ठी का धुआँ बन्द करने पर मजदूर मजबूर होंगें।ठेका मजदूरों के मिनिमम वेज,ग्रुप इंश्योरेंस,ग्रेच्युटी,गेट पास की गारंटी,रात्री पाली,आवास, शिक्षा भत्ते के मुद्दे पर बहुत हीं शीघ्र युनियन मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय धमन भट्ठी पर विशाल प्रदर्शन करेगी।प्रबंधन निरंकुश रवैया छोड़े और उत्पादन में अग्रणी भुमिका निभाने वाले ठेका मजदूरों को वाजिब हक दे।मीटिंग को श्री सिंह के अलावे शशिभूषण, इरफान, अम्बेडकर,मनोज ठाकुर,अजय,निलेश,शिबु मल्लिक आदि ने संबंधित किया।

नौकरी नही मिलने से तंग युवती ने लगाई फांसी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *