नेपाल से दो बच्चों को चुराकर भारत बेचने ले जा रहा बिहार का युवक सीमा पर दबोचा गया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 22ता.अगस्त (बिहार)। नेपाल से दो बच्चों को चुराकर भारत बेचने ले जा रहे एक युवक को रविवार को सीमावर्ती नाका दक्षिण झिटकैया से आगे बॉर्डर आउट पोस्ट पर सशस्त्र प्रहरी के जवानों ने दबोच लिया। सशस्त्र प्रहरी बल के डीएसपी शैलेन्द्र थापा ने कहा है कि गिरफ्तार आरोपित तबरेज आलम (22) भारत का नागरिक है। वह बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के आदापुर का रहने वाला है उन्होंने बताया कि यह घटना बिहार से सटे नेपाल के सीमावर्ती बारा जिले की है। तरबेज जिले के देवताल गांव पालिका के शिवपूजन महतो की नौ महीने की बेटी लक्ष्मी और प्रेमचन्द महतो ते दो वर्षीय बेटे सत्यम को बोरा में बंदकर ले जा रहा था। बॉर्डर आउट पोस्ट पर बोरा की ऊपरी जांच में बच्ची के रोने की आवाज आने पर उससे पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में उसने गुनाह कुबूल कर लिया

नाबालिक लड़की को मारपीट कर हत्या कर देने के मामले में एक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *