अवैध महुआ शराब अड्डा को उत्पाद विभाग ने ध्वस्त करते हुए 245 लीटर शराब किया जब्त 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 23ता०बोकारो। डुमरी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र सहायक आयुक्त उत्पाद के आदेशानुशार निरीक्षक उत्पाद सदर सह बेरमो के प्रयवेक्षण में पेटरवार थाना अन्तर्गत चिलकारी गाँव में संचालित अवैध महुआ शराब के अड्डे पर छापामारी की गई । घटनास्थल से क़रीब 3000 किलोग्राम जल मिश्रित जावा महुआ को विनष्ट कर 245 लीटर अवैध महुआ शराब ज़ब्त किया गया। फरार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। छापामारी दल में संजीत देव निरीक्षक उत्पाद सदर सह बेरमो,कृष्णा प्रजापति अवर निरीक्षक उत्पाद सदर ,मोहम्मद गुफरान अवर निरीक्षक उत्पाद बेरमो,सुश्री दीपिका कुमारी अवर निरीक्षक उत्पाद चन्द्रपुरा उत्पाद सिपाही एवम् गृहरक्षक दल शामिल थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त ने झारखंड अभियोजन सेवा के लिए चयनित सहायक लोक अभियोजकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *